बोधगया में दो बाइकों की टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत, चार घायल

मृतक के परिजनों को चेक सौंपतें मुखिया
Gaya Ji News : गया जी के बोधगया रिवर साइड रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 15 वर्षीय प्रकाश मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि चार युवक घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया.
Gaya Ji News : बोधगया रिवर साइड रोड में शनिवार की दोपहर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. वहीं चार युवक घायल हो गए. घायल युवक की पहचान मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के रहने वाले बबन मिस्त्री के बेटे 15 वर्षीय प्रकाश मिस्त्री के रूप में किया गया है. स्थानीय लोगों ने खिरियामा गांव के पास रोड जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.
पीड़ित परिवार को ₹20 हजार की सहायता
घटना की जानकारी पाते ही खिरियामा पंचायत के मुखिया राजेश सिंह सहित मगध मेडिकल थाने के पुलिस और चंडौती ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी को वहां पहुंचे और उग्र परिजनों को समझा कर शांत कराया. चंडौती बीडियो की ओर से पीड़ित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20000 दिया गया. वही, मुखिया राजेश सिंह ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत पीड़ित परिजनों को ₹3000 दिया.
केंदू गांव के पास भीषण भिड़ंत, दो बाइकों पर सवार पांच लोग हादसे का शिकार
मुखिया राजेश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के चपेट में आने वाला युवक प्रकाश मिस्त्री अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था. वह किसी कामकाज को लेकर बाइक से जा रहा था. इसी बीच केंदू गांव के पास बैंक आफ इंडिया के सामने दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गईं. इसमें प्रकाश व उसके दो साथी घायल हो गए और दूसरे बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए.
मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम
दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को फिलहाल केंदूई गांव में रखा गया है. घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही इस हादसे में मारे गए युवक प्रकाश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस पीड़ित परिजनों का फर्द बयान लेकर कार्रवाई में जुटी है.
Also Read : 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का चयन आज, राजगीर में हॉकी खिलाड़ियों की परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










