गया जी : गुरुआ के हब्बीपुर में शिव शिष्यों ने लगाए पौधे, नीलम आनंद की जयंती पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पौधारोपन करती महिलाए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरुआ प्रखंड के हब्बीपुर गांव में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन हुआ. इस दौरान शिव शिष्यों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

विज्ञापन

गया जी के गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के हब्बीपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव गुरु भाई-बहनों ने भाग लिया.

विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु पूरी तरह भक्तिभाव से शामिल हुए.

पौधारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान दीदी नीलम आनंद की 74वीं जयंती के अवसर पर शिव शिष्यों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की जगहों पर पौधारोपण किया. इस मौके पर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया.

वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं. पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.

कई गणमान्य और श्रद्धालु रहे मौजूद

इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य सह शिव गुरु भाई राजकुमार प्रसाद सिंह, सुबोध चंद्र पांडेय, कृष्णदेव चौधरी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, बबीता देवी और समाजसेवी महिला मानो देवी समेत कई अन्य गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन