गया के बांकेबाजार में घर पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, महिला गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

घर पर गिरा पीपल का पेड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया के बांकेबाजार प्रखंड में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक एक घर पर जा गिरा. पेड़ की चपेट में आने से घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं.

विज्ञापन

गया के बांकेबाजार प्रखंड के सैफगंज गांव के लाला बिगहा टोला में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया. यहां विशाल पीपल का पेड़ अचानक विदेशी भुइयां के घर पर जा गिरा. पेड़ गिरने से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, घर में मौजूद विदेशी भुइयां की 40 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेबाजार पहुंचाया. यहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है.

फोटो कैप्शन  - घर पर गिरा पीपल का पेड़ | Prabhat Khabar Network
घर पर गिरा पीपल का पेड़

दो हिस्सों में गिरा पीपल का पेड़

ग्रामीण शिवकुमार प्रसाद ने बताया कि पीपल का पेड़ रविवार को दो हिस्सों में गिरा. पेड़ का एक हिस्सा दोपहर करीब तीन बजे गिरा था. इससे आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान हुआ. इसके बाद पेड़ का बचा हुआ हिस्सा रात में अचानक विदेशी भुइयां के घर पर जा गिरा.

पेड़ के घर पर गिरने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा बिजली के तार और घर में रखा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. अचानक हुए इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

फोटो कैप्शन  - घर पर गिरा पीपल का पेड़ | Prabhat Khabar Network
घर पर गिरा पीपल का पेड़

ग्रामीणों ने राहत कार्य में की मदद

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया. ग्रामीणों की मदद से घायल बुधनी देवी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना का जायजा लेने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ गिरने से पीड़ित परिवार के मकान और अन्य सामान को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में प्रशासन क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन