गया जी : वजीरगंज में स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बच्चों को सिखाए जाएंगे नेतृत्व और सेवा के गुर

Updated:
विज्ञापन

स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण समारोह के अवसर पर मौजूद छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के वजीरगंज प्रखंड में स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करना है. बच्चों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

गया जी के वजीरगंज प्रखंड के श्री रामानुग्रह इंटर विद्यालय में सोमवार को स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करना है.

विज्ञापन

शिविर के पहले दिन उद्घाटन सत्र में बच्चों को स्काउट-गाइड आंदोलन के उद्देश्य, ध्वज शिक्षा, प्रार्थना, प्रतिज्ञा और नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई.

प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बांधना, पथ संचलन, आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल भी सिखाए.

छात्रों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है प्रशिक्षण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अमरनाथ सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है.

यह प्रशिक्षण उन्हें जीवन की विभिन्न चुनौतियों का डटकर सामना करने में मदद करेगा.

प्रखंड स्काउट मास्टर सह प्रशिक्षण प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पांच दिनों तक बच्चों को शारीरिक परेड, योग, समूह गतिविधियों, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व से जुड़े विशेष सत्र कराए जाएंगे. शिविर के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे.

कई गणमान्य लोग और शिक्षक रहे मौजूद

इस उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी नरेश प्रसाद सिंह, एएसआई हर्षा कुमारी, शिक्षक जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार, स्वाति कुमारी और सुगंधी कुमारी सहित शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्काउट और गाइड उपस्थित थे.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन