वजीरगंज मॉडल विद्यालय में बाल संसद का गठन, आयुषी बनी राष्ट्रपति; विक्रम कुमार को मिली प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो बाल सांसद गठन पर मौजूद छात्र एवं शिक्षक | Prabhat Khabar Network

बाल सांसद गठन पर मौजूद छात्र एवं शिक्षक | Prabhat Khabar Network

गया जी के वजीरगंज प्रखंड के श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया. इस गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.

विज्ञापन

गया जी के वजीरगंज प्रखंड के श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया. प्रधानाध्यापक अमरनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एवं पर्यवेक्षण नरेश सिंह ने किया. इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.

बाल संसद के दायित्वों से कराया गया अवगत

कार्यक्रम के दौरान संयोजक सह पर्यवेक्षक नरेश सिंह ने बाल संसद के गठन का उद्देश्य बताते हुए उसके कर्तव्यों, अधिकारों एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बाल संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है.

आयुषी बनी राष्ट्रपति विक्रम कुमार बने प्रधानमंत्री

बाल संसद में आयुषी कुमारी को राष्ट्रपति ,विक्रम कुमार को प्रधानमंत्री तथा विकास कुमार को को उपप्रधानमंत्री चुना गया. गौरव कुमार को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.

विभिन्न विभागों के लिए चुने गए छात्र प्रतिनिधि

प्रिंस कुमार को खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया वहीं, प्रकाश को जल एवं बागवानी मंत्री चुना गया. इसके अलावा साहिल कुमार को स्वच्छता मंत्री, नगमा खातून को उप स्वच्छता मंत्री, धर्मवीर कुमार को विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई.

प्रत्येक मंत्री के सहयोग के लिए चुने गए छात्र

प्राचार्य अमरनाथ सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंत्री के सहयोग के लिए पांच-पांच छात्र-छात्राओं का भी चयन किया गया है. ताकि विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का बेहतर संचालन किया जा सके.

शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित

इस अवसर पर शिक्षक डॉ राजेश कुमार ,सुनील कुमार ,जितेंद्र कुमार ,अरविंद कुमार ,अफसाना परवीन ,मधुमिता चक्रवर्ती ,रिंकू कुमारी ,खुशबू कुमारी ,स्वाति कुमारी ,अजय कुमार ,बजरंगी ठाकुर ,पंकज कुमार , गुलशन कुमार ,सुनील कुमार ,मुकेश कुमार ,श्रवण दास ,सुगंधि कुमारी ,रिंकी कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


विज्ञापन
Amrendra Kumar

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन