16वीं हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का चयन आज, राजगीर में हॉकी खिलाड़ियों की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sharif News

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का इंटरनेशनल हाॅकी स्टेडियम

Bihar Sharif News : राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5 जुलाई को बिहार राज्य जूनियर पुरुष हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी 2026 में कोयम्बटूर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Sharif News :16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए बिहार राज्य जूनियर पुरुष टीम के चयन को लेकर रविवार, 5 जुलाई को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. यह ट्रायल सुबह 9 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान पर शुरू होगा. चयनित टीम 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक तमिलनाडु के कोयम्बटूर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी.

चयन प्रक्रिया में कड़े नियम लागू, उम्र और दस्तावेज़ की होगी जांच

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) की ओर से राज्य के सभी संबद्ध जिला हॉकी संघों से पात्र एवं इच्छुक खिलाड़ियों को समय पर चयन प्रतियोगिता में भेजने का अनुरोध किया गया है. चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की होगी. आयु संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा. चयन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ एक-एक छायाप्रति भी प्रस्तुत करनी होगी.

समय पर राजगीर पहुंचें खिलाड़ी, रिपोर्टिंग अनिवार्य

इनमें हॉकी इंडिया का आईडी कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मैट्रिक उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र तथा पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो अनिवार्य रूप से शामिल है. दस्तावेजों की जांच के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने सभी खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान में उपस्थित होकर मुख्य प्रशिक्षक ओलंपियन गेविन फरेरा को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.

चयन प्रक्रिया में कड़ाई, योग्य खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन खिलाड़ियों के पास निर्धारित दस्तावेज पूरे नहीं होंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होने वाला यह चयन ट्रायल राज्य के युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है. चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, जिससे राज्य में हॉकी प्रतिभाओं को नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

Also Read : वजीरगंज में विदाई कराने निकले युवक की हत्या, पुनावा पहाड़ी के पास मिला शव

विज्ञापन
Ramvilas Prasad

लेखक के बारे में

By Ramvilas Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन