Gaya News : बेहतर अपराध नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को लेकर रहें गंभीर

Updated at : 06 Feb 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बेहतर अपराध नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को लेकर रहें गंभीर

Gaya News : गुरुवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन एसएसपी आनंद कुमार व सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल की मौजूदगी में किया गया. इसमें दौरान एसएसपी ने सभी थानों की माह भर की उपलब्धियों की समीक्षा की.

विज्ञापन

गया. पुलिस ऑफिस में गुरुवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन एसएसपी आनंद कुमार व सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल की मौजूदगी में किया गया. इसमें दौरान एसएसपी ने सभी थानों की माह भर की उपलब्धियों की समीक्षा की. इसमें गिरफ्तारी आंकड़ा, लंबित कांडों व कुर्की, वारंट व इश्तिहार का निष्पादन के साथ अन्य सभी कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया. तत्पश्चात उन्होंने विगत माह के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए बेहतर अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इससे पहले एसएसपी ने पुलिस लाइन में पुलिस सभा का आयोजन किया. इसमें पुलिस पदाधिकारियों व सिपाहियों के सामूहिक समस्या को एसएसपी ने ध्यानपूर्वक सुना और उसके त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. इधर, पुलिस ऑफिस में आयोजित जनता दरबार में सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने 25 लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निबटारे को लेकर संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन