गया मंडी भाव : सोने-चांदी के रेट में भारी हलचल<bha>;</bha> जानिए आज क्या हैं काजू, मखाना और फलों के ताजा दाम

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :04 May 2026 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
गया मंडी भाव : सोने-चांदी के रेट में भारी हलचल<bha>;</bha> जानिए आज क्या हैं काजू, मखाना और फलों के ताजा दाम

गया के स्थानीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों से लेकर ड्राई फ्रूट्स और ताजे फलों के भाव जारी किए गए. एक तरफ जहां सर्राफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय कारणों से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

विज्ञापन

गया. गया के स्थानीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों से लेकर ड्राई फ्रूट्स और ताजे फलों के भाव जारी किए गए. एक तरफ जहां सर्राफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय कारणों से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वहीं आम इस्तेमाल के मेवे और फलों की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं.

सर्राफा बाजार का हाल

गया जिला बुलियन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नीरज वर्मा के अनुसार, स्थानीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, चांदी 2.58 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी. वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले लगातार उतार-चढ़ाव का सीधा असर गया के सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है.

ड्राई फ्रूट्स के ताज़ा दाम

सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व कोषाध्यक्ष बालकृष्ण भारद्वाज ने मेवों (ड्राई फ्रूट्स) की ताजा कीमतों की जानकारी दी. बाजार में क्वालिटी के आधार पर इनके रेट इस प्रकार तय हैं:

काजू: 880 से 980 रुपये प्रति किलो

किशमिश: 440 से 480 रुपये प्रति किलो

मखाना: 940 से 960 रुपये प्रति किलो

अखरोट गिरी: 960 से 1200 रुपये प्रति किलो

बादाम गिरी: 720 से 780 रुपये प्रति किलो

पिस्ता (सादा, छिलका रहित): 2650 रुपये प्रति किलो

पिस्ता (साल्टेड, छिलके के साथ): 1200 से 1280 रुपये प्रति किलो

फलों का बाजार

बाजार में अधिकतर फलों की कीमतें आम दिनों की तरह ही सामान्य रहीं. क्वालिटी के अनुसार सोमवार सुबह फलों के भाव इस प्रकार रहे:

सेब: 80 से 140 रुपये प्रति किलो

कीवी: 25 रुपये प्रति पीस (100 रुपये में चार)

केला: 250 से 500 रुपये प्रति थान (घौद)

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन