गया जी दर्शन गाइड : मंगला गौरी से लेकर विष्णुपद मंदिर तक, जानिए कब होती है आरती और विशेष शृंगार
Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :04 May 2026 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

देश के 18 प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार गया के भस्मकूट पर्वत पर स्थित मां मंगला गौरी मंदिर में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन सुबह चार बजे माता की मंगला आरती की जाती है.
विज्ञापन
गया. देश के 18 प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार गया के भस्मकूट पर्वत पर स्थित मां मंगला गौरी मंदिर में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन सुबह चार बजे माता की मंगला आरती की जाती है. मंदिर के पुजारी प्रमोद गिरी के अनुसार, मंदिर के स्थापना काल से ही यह परंपरा अनवरत चली आ रही है. यहां प्रतिदिन सुबह चार बजे, दोपहर एक से दो बजे के बीच और रात 10 बजे मां का विशेष श्रृंगार व आरती होती है. इस दौरान माता को नाना प्रकार के पकवानों का विशेष भोग लगाया जाता है.
विष्णुपद मंदिर की आरती का समय
दूसरी ओर, मोक्षधाम गया के विश्वप्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और यहां की दिनचर्या भी पूरी तरह से तय है. विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के मीडिया प्रभारी छोटू बारिक ने बताया कि यहां प्रतिदिन सुबह पांच बजे भगवान विष्णु की विशेष आरती होती है. इसके अलावा, दोपहर 12:30 से 2:00 बजे के बीच, शाम छह बजे और रात 10 बजे भी भगवान की आरती उतारी जाती है. मंदिर की एक और प्रमुख विशेषता यह है कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु के चरण कमलों का विशेष श्रृंगार किया जाता है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं.रिपोर्ट : नीरज कुमारB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










