गया ट्रैफिक अलर्ट : सुबह स्कूली बसों ने रोकी शहर की रफ्तार, 11 बजे के बाद इन रास्तों पर जाने से बचें

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :04 May 2026 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
गया ट्रैफिक अलर्ट : सुबह स्कूली बसों ने रोकी शहर की रफ्तार, 11 बजे के बाद इन रास्तों पर जाने से बचें

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से हांफती नजर आ रही है. सुबह स्कूल खुलने के समय से ही शहर के कई प्रमुख चौराहों पर भारी जाम लग गया.

विज्ञापन

गया. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से हांफती नजर आ रही है. सुबह स्कूल खुलने के समय से ही शहर के कई प्रमुख चौराहों पर भारी जाम लग गया. जो लोग घर से ऑफिस या काम के लिए निकल रहे हैं, उन्हें शहर के ताजा ट्रैफिक अपडेट्स को देखकर ही अपना रास्ता चुनना चाहिए.

सुबह के समय इन रास्तों पर फंसी गाड़ियां

सोमवार सुबह स्कूल टाइमिंग होने की वजह से सड़कों पर स्कूली बसों और वैन की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इसके कारण शहर के कोइरीबारी मोड़, नगर निगम कार्यालय के गेट के सामने, सिकरिया मोड़ और बाईपास इलाके में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गयी. घंटों तक गाड़ियां रेंगती रहीं, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.

11 बजे के बाद इन इलाकों में जाने से बचें

सुबह का जाम अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि दोपहर में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. दिन में 11 बजे जब गया मंडी खुलेगी, तो व्यावसायिक वाहनों और खरीदारों की भीड़ अचानक सड़कों पर आ जायेगी. इसके प्रभाव से जीबी रोड, टिकारी रोड, बाटा मोड़ के अलावा कोइरीबारी मोड़ और बाईपास पर एक बार फिर लंबा जाम लगने की पूरी संभावना है.

मरीजों के लिए अलर्ट

सबसे ज्यादा परेशानी मगध मेडिकल हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस को हो सकती है. मंडी खुलने के बाद हॉस्पिटल के आसपास के रास्तों पर भी भारी जाम की स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में अस्पताल जाने वाले लोगों को समय से पहले निकलने या वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन