ePaper

Gaya News : इंडियन आर्मी के ऑपरेशन के बाद हाइ अलर्ट पर गया जंक्शन

Updated at : 07 May 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : इंडियन आर्मी के ऑपरेशन के बाद हाइ अलर्ट पर गया जंक्शन

Gaya News : ऑपरेशन सिंदूर के बाद गया जंक्शन पर हाइ अलर्ट घोषित कर दिया गया है. रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाये हैं और जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद गया जंक्शन पर हाइ अलर्ट घोषित कर दिया गया है. रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाये हैं और जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है. गया जंक्शन पर आरपीएफ व रेल पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है, जो जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों और सामान की जांच कर रही है. इसके अलावा जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ा दी गयी है. बताया जाता है कि सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च चलाया गया. आरपीएफ की टीम ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की जांच कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि गया जंक्शन पर हाइ अलर्ट के कारण यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है. लेकिन, यह सुरक्षा के लिए आवश्यक है. इस बीच, जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलायी गयी है.

संवेदनशील जगहों पर आरपीएफ के चुनिंदा जवानों की हुई तैनाती

सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए संवेदनशील जगहों पर आरपीएफ के चुनिंदा जवानों की तैनाती की गयी है. इन जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और वे जंक्शन पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे. इसके अलावा, वे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी करेंगे और किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन