ePaper

Gaya News : तिरंगा लाइटों से जगमग होगा गया शहर

Updated at : 08 May 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : तिरंगा लाइटों से जगमग होगा गया शहर

Gaya News : नगर निगम सभागार में गुरुवार को मेयर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता शहर के विकास से जुड़े विकास योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

गया. नगर निगम सभागार में गुरुवार को मेयर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता शहर के विकास से जुड़े विकास योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर को रोशनी से जगमग करने के लिए स्ट्रीट लाइटों के साथ साथ 100 हाइमास्ट लाइटें और तिरंगा लाइटें लगायी जायेंगे. इससे शहर की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे. तालाबों और पार्कों में भी एक हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाइटें लगेंगी. इसके अलावा चौक स्थित राजेंद्र टावर का भी शीघ्र सौंदर्यीकरण होगा. राजेंद्र टॉवर घड़ी के साथ-साथ तिरंगा लाइटों से भी रोशन करेगा. इस बैठक में शहर के बड़े बदहाल नालाें व लंबी सड़कों का निर्माण पर खाका तैयार किया गया. इनमें कुजापी नाला, बालाजी नगर नाला, इकबाल नगर नाला, बंगला स्थान से नई गोदाम नाला, मोती पहलवान नाला, गांधी मैदान से मिर्जा गालिब, आशा सिंह मोड़ से क्रेन स्कूल स्थित नाला, गया कॉलेज से मिर्जा गालिब कॉलेज तक नाला, खटकाचक, मानपुर पईन, बंगाली कॉलोनी से जयप्रकाश नगर, डेल्हा कल्याणपुर नाला, गया कॉलेज से मिर्जा गालिब कॉलेज तक नाला सहित कई नालाें का निर्माण होगा. इसके अलावा कई बदहाल लंबी सड़को का निर्माण किया जायेगा, बाटा मोड़ से हनुमान मंदिर, गायत्री घाट से ब्राह्मणी घाट, पंचायती अखाड़ा सहित कई लंबी सड़कों के निर्माण सहित कई सड़कों की सूची तैयार की गयी है. शीघ्र डीपीआर तैयार की जायेगी. नगर निगम सभागार में विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मेयर गणेश पासवान ने सभी अभियंता और अधिकारियों को कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने निगम के द्वारा पूर्व में लिए गए रोड गली नाली निर्माण के 286 योजनाओं की समीक्षा की और कामों में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन