Gaya News : पेट्रोल पंप लूटकांड के मामले में फरार आरोपित अतरी से गिरफ्तार

Updated at : 07 Feb 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पेट्रोल पंप लूटकांड के मामले में फरार आरोपित अतरी से गिरफ्तार

Gaya News : लखनपुर-रसलपुर गांव के समीप संचालित प्रताप पेट्रोल पंप पर प्रबंधक को गोली मारकर लूट मामले में फरार आरोपित पकड़ा गया है.

विज्ञापन

मानपुर. गया-नवादा मुख्य मार्ग स्थित लखनपुर-रसलपुर गांव के समीप संचालित प्रताप पेट्रोल पंप पर प्रबंधक को गोली मारकर रुपये लूट मामले में लंबे समय से फरार आरोपित रोहित कुमार उर्फ मामा उर्फ आकाश कुमार को अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि रसलपुर लखनपुर गांव स्थित प्रताप पेट्रोल पंप पर 30 अगस्त 2023 की देर शाम बाइक सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने प्रबंधक रघुवीर सिंह को गोली मारकर कैश काउंटर से कर्मचारियों को बंधन बनाकर रुपये लूट लिये और फरार हो गया था. इस मामले में जख्मी प्रबंधक रघुवीर सिंह के बयान पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. केस के अनुसंधानकर्ता एसआइ अनुराजा ने गुप्त सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर गांव के रहनेवाले परमात्मा सिंह के बेटे रोहित कुमार उर्फ मामा उर्फ आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसने पूछताछ दौरान अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है. घटना में शामिल अन्य अपराधियों के खिलाफ छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन