युवक की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आधा दर्जन लोग हिरासत में

Published by : MANOJ MISHRA Updated At : 22 Apr 2025 8:44 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की कोल्हुबार पंचायत के सिंधपुर-फारम गांव निवासी सत्येन्द्र ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार ठाकुर की गला रेत कर हत्या के मामले में मृतक के पिता सत्येंद्र ठाकुर के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

डुमरिया. थाना क्षेत्र की कोल्हुबार पंचायत के सिंधपुर-फारम गांव निवासी सत्येन्द्र ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार ठाकुर की गला रेत कर हत्या के मामले में मृतक के पिता सत्येंद्र ठाकुर के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में छह-सात लोगों को नामजद व आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद डुमरिया थाने की पुलिस ने सिंधपुर-फारम एवं लोंदा गांव से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दर्ज प्राथमिकी में लिखा गया है कि 20 अप्रैल की रात करीब नौ बजे सोनू अपने घर से गायब था. काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला. इसी बीच दूसरे दिन 21 अप्रैल को सूचना मिली कि गांव की उत्तर दिशा के बधार में उसका शव पड़ा है. अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी. ज्ञातव्य हो कि सिंधपुर -फारम निवासी सत्येंद्र ठाकुर के घर में लड़की की शादी थी. 20 अप्रैल को उनके घर बरात आने वाली थी. दो दिन पूर्व 18 अप्रैल को भी इस घर में बरात आयी थी. इसी बीच सत्येन्द्र ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार को अपराधियों ने 20 अप्रैल को अगवा कर हत्या कर शव को गांव के उत्तर बधार में फेंक दिया था. शादी के घर व व्यस्त रहने के कारण रात में लोग खोज खबर ली, पर कहीं पता नही चला. आशंका व्यक्त की कि घर में लगातार शादी-विवाह होने के कारण वह लगातार दो दिनों से जाग रहा था. इस कारण सोनू किसी पडोसी के घर में जाकर सो गया होगा. इसके बाद लोग बारात के स्वागत में लग गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ MISHRA

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन