ग्रामीणों ने दी फूलों की वर्षा के साथ थानाध्यक्षों को विदाई

Published by : MANOJ MISHRA Updated At : 10 Sep 2025 5:37 PM

विज्ञापन

भदवर व मैगरा थाना परिसर में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर दोनों थानाध्यक्षों को भावभीनी विदाई दी गयी.

विज्ञापन

डुमरिया. भदवर व मैगरा थाना परिसर में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर दोनों थानाध्यक्षों को भावभीनी विदाई दी गयी. भदवर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह और मैगरा थानाध्यक्ष विद्या शंकर कुमार का स्थानांतरण होने पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उन्हें अंगवस्त्र, शॉल, कपड़े, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया. किसान उच्च विद्यालय की छात्राओं ने फूल बरसाकर भदवर थानाध्यक्ष को विदाई दी, जिससे वे भावुक हो गये. वक्ताओं ने कहा कि थानाध्यक्षों ने कुशल नेतृत्व से काम किया और ग्रामीण विवादों का समाधान बैठक कर कराया. दोनों अधिकारियों ने जनता के सहयोग को अविस्मरणीय बताया. मौके पर मैगरा सहायक अवर निरीक्षक सुभाष मंडल, राजेश कुमार, सतीश कुमार, भदवर थाना के सहायक अवर निरीक्षक निर्मल कुमार, प्रमोद पन्ना, दिनेश पासवान, सेवरा पंचायत के मुखिया सियावर कुमार रजक, प्रमुख पति जितेंद्र सिंह, सरोज देवी, राजद नेता उपेंद्र यादव व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ MISHRA

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन