नाला सफाई के मामले में एजेंसी से मांगा गया स्पष्टीकरण

Published by : JITENDRA MISHRA Updated At : 14 May 2025 6:09 PM

विज्ञापन

बारिश से पहले शहर में निगम की ओर से नालों की सफाई करायी जा रही है. नगर आयुक्त ने नाला सफाई के कार्यों की समीक्षा की.

विज्ञापन

गया. बारिश से पहले शहर में निगम की ओर से नालों की सफाई करायी जा रही है. नगर आयुक्त ने नाला सफाई के कार्यों की समीक्षा की. वार्ड 22 व 41 में नाले की सफाई की धीमी गति को लेकर नाला सफाई वाली एजेंसी से स्पष्टीकरण देने को कहा है. नाला सफाई करनेवाली एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि लगन के कारण कर्मी मिलने में कठिनाई हो रही थी, पर अब से पर्याप्त मात्रा में लेबर उपलब्ध है व नाला की सफाई तय समय सीमा में पूर्ण करायी जायेगी. नगर आयुक्त ने सभी जमादारों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से नालों की सफाई का काम कराया जाये. किसी भी तरह के जलजमाव की शिकायत मिलने पर उन पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA MISHRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन