Gaya News: नाबालिग प्रेमी जोड़े की मंदिर में जबरन शादी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

मौके पर लोगों की भीड़
Gaya News: मानपुर के ननोक गांव स्थित मंदिर में नाबालिग लड़का-लड़की को स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर जबरन शादी करा दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रेस्क्यू कर थाने ले आई. पूछताछ में सामने आया कि दोनों मैट्रिक के छात्र हैं और इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद संपर्क में आए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Gaya News: मानपुर के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ननोक गांव के मंदिर में सोमवार की दोपहर अचानक भीड़ जमा होती चली गई. भीड़ में दो नाबालिक युवक-युवती को स्थानीय लोगों ने जबरन मंदिर के अंदर विवाह करा दिया. युवक से युवती का मांग में सिंदूर भी डलवा दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उग्र भीड़ से नाबालिग प्रेमी जोड़े को रेस्क्यू कर थाने ले आई.
युवती से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई
पूछताछ में पता चला कि लड़का और लड़की मैट्रिक के छात्र हैं. पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत नदरा गांव का रहने वाला है और करीब आठ दिन पहले मैट्रिक में पढ़ने वाली महुआर कला गांव की युवती से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी. दोनों एक-दूसरे को जानने-समझने लगे थे. इधर, लड़की ने स्कूल पहुंचने के दौरान अपने जन्मदिन पर मिलने का निमंत्रण युवक को दिया था. युवक जब स्कूल के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और युवती के साथ मंदिर ले जाकर जबरन शादी करा दी.
क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष ?
इस मामले में ट्रेनी डीएसपी सौरभ ने बताया कि दोनों लड़का व लड़की एक ही जाती परिवार से आते हैं, लेकिन दोनों की उम्र विवाह के योग्य नहीं हैं. फिलहाल लड़का और लड़की वालो से पूछताछ की जा रही है. अगर कोई लिखित शिकायत देती है तो पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई करेगी.
Also Read: साक्ष्य नहीं मिले, 22 साल पुराने मामले में छह आरोपियों को बरी किया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










