गया : एससी-एसटी विशेष न्यायालयों की स्वीकृति पर बोले डॉ. जितेंद्र कुमार, पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय

Updated:
विज्ञापन

बिहार सीएम सम्राट चौधरी

SC ST Special Courts Bihar : बिहार कैबिनेट ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण के लिए नौ विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है. इस निर्णय से पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलने और मामलों के त्वरित निष्पादन की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

SC ST Special Courts Bihar : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण मामलों के लिए राज्य में नौ विशेष न्यायालयों की स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के सदस्य तथा जिला अनुश्रवण समिति एससी/एसटी अत्याचार निवारण के सदस्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने स्वागत किया है.

मामलों के त्वरित निष्पादन और शीघ्र न्याय की उम्मीद

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के त्वरित निष्पादन में तेजी आएगी और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलने में सुविधा होगी.

Also Read : गया जी में हजारों स्ट्रीट लाइट लगीं, फिर भी कई इलाकों में अंधेरा, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

डॉ. कुमार ने कहा कि सरकार का यह कदम सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने विश्वास जताया कि विशेष न्यायालयों के गठन से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा होगा तथा पीड़ितों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा और अधिक सुदृढ़ होगा. उन्होंने इसे जनहित और समाजहित में लिया गया सराहनीय निर्णय बताया.

Also Read:'बिहार के अस्पतालों में हो रहा AI का इस्तेमाल', हेल्थ मिनिस्टर बोले- बेड से लेकर डॉक्टरों की मौजूदगी तक, सब कुछ होगा ट्रैक


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन