गया : शेरघाटी में जीटी रोड पर पलटी पिकअप, खाद लेकर जा रहे चार मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर
अस्पताल में इलाजरत घायल मजदूर | Prabhat Khabar Network
शेरघाटी के जीटी रोड पर पिकअप पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
शेरघाटी. गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित पीपरघटी गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में वाहन पर सवार चार मजदूर घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, शेरघाटी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
खाद की खेप खाली करने बाराचट्टी जा रहे थे मजदूर
घायलों की पहचान गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र निवासी रंजन मांझी, अनुज मांझी, राजा बाबू और उपेंद्र मांझी के रूप में हुई है. घायलों ने बताया कि वे गया से पिकअप वाहन पर सवार होकर बाराचट्टी खाद की खेप खाली करने जा रहे थे. पीपरघटी गांव के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई.
दो मजदूरों की हालत गंभीर
हादसे में चारों मजदूर घायल हो गए. अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है. दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही, जिसे पुलिस ने हटाकर यातायात सामान्य कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










