गया : डुमरिया में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, बिजली आपूर्ति ठप, हादसा टला

Updated:
विज्ञापन

कार टक्कर के बाद क्षतिहरस्त बिजली पॉल | Prabhat Khabar Network

डुमरिया-इमामगंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई। हादसे में कोई हताहत नहीं, लेकिन इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

डुमरिया. स्टेट हाईवे-69 पर डुमरिया-इमामगंज मुख्य मार्ग स्थित कोल्हुबार मोड़ के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार डुमरिया से गया की ओर जा रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

बिजली विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभाग के कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बिजली के पोल को बदलने और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी, बड़ा हादसा टला

डुमरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर उस समय अधिक भीड़ होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन