गया : वजीरगंज में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात वृद्ध महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
वजीरगंज के बभंडीह के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस शव की पहचान करने और परिजनों की तलाश में जुटी है। अधिक जानकारी के लिए खबर पढ़ें।
वजीरगंज. गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बभंडीह के निकट गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.
मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है. समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. शव को सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजनों की पहचान होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके.
पुलिस ने लोगों से की पहचान कराने की अपील
वजीरगंज थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल वजीरगंज थाना से संपर्क करें, ताकि परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










