श्रावणी मेला : गया-मधुपुर के बीच प्रतिदिन चल रही स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावणी मेला के दौरान गया और मधुपुर के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू। जानें समय-सारणी और रूट की पूरी जानकारी, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत।

विज्ञापन

गया श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच गाड़ी संख्या 03654 एवं 03653 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का प्रतिदिन परिचालन शुरू किया है. इस विशेष ट्रेन के संचालन से हजारों श्रद्धालुओं को सीधी, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

गाड़ी संख्या 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन शाम 5:00 बजे गया से रवाना होगी. यह मानपुर, पैमार, वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लक्खीसराय, किउल, मननपुर, जमुई, झाझा और जसीडीह सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

वापसी में भी प्रतिदिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन रात 2:50 बजे मधुपुर से प्रस्थान करेगी. यह जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज, पैमार और मानपुर समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे गया पहुंचेगी.

हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. इससे गया, नवादा, शेखपुरा, किउल, झाझा और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा में


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन