गया जी में हजारों स्ट्रीट लाइट लगीं, फिर भी कई इलाकों में अंधेरा, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

बंद पड़े लाइट

Gaya Ji Street Light : गया जी नगर परिषद क्षेत्र में हजारों स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, लेकिन अब सैकड़ों खराब पड़ी हैं. इससे रात के समय अंधेरा छा जाता है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है. कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के अनुसार 24 घंटे में मरम्मत का प्रावधान है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

Gaya Ji Street Light : गया जी नगर परिषद क्षेत्र में लोगों को बेहतर रोशनी उपलब्ध कराने के लिए हजारों स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं. इसके बावजूद सैकड़ों स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं. इससे कई वार्डों और प्रमुख सड़कों पर रात के समय अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

24 घंटे में मरम्मत का है प्रावधान

जानकारी के अनुसार अनुबंध की शर्तों में किसी भी खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत 24 घंटे के भीतर करने का प्रावधान है. हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कई जगहों पर समय पर मरम्मत नहीं हो रही है और समस्या लंबे समय से बनी हुई है.

पार्षद प्रतिनिधि ने उठाए सवाल

गया जी के नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड 15 के पार्षद प्रतिनिधि अमित वर्मा ने कहा कि शहर को रोशनी से जगमग करने के उद्देश्य से करीब पांच हजार स्ट्रीट लाइट लगाई गई थीं और बाद में इनकी संख्या भी बढ़ाई गई. इसके बावजूद कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर अंधेरा बना रहता है. उनका आरोप है कि शिकायतों के बाद भी संबंधित संवेदक की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई.

खराब लाइटों की गणना कराने की मांग

अमित वर्मा ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि वार्ड जमादार और संबंधित कर्मियों के माध्यम से सभी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की गणना कराई जाए. उनका कहना है कि इसके बाद अनुबंध की शर्तों के अनुसार संबंधित संवेदक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.

कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया यह जवाब

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा ने बताया कि कार्यालय में शिकायत पुस्तिका उपलब्ध है और शिकायत दर्ज होने पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जहां से भी खराब स्ट्रीट लाइट की सूचना मिलेगी, वहां जल्द मरम्मत का कार्य कराया जाएगा.

नागरिकों को बेहतर सुविधा देने पर जोर

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत होने से रात में आवागमन सुरक्षित होगा और दुर्घटना तथा अपराध की आशंका भी कम होगी. लोगों ने नगर परिषद से नियमित निगरानी और त्वरित मरम्मत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

Also Read : पढ़ाई की डांट से घर छोड़ निकला 14 वर्षीय किशोर, गया जी स्टेशन पर आरपीएफ ने समय रहते बचाया


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन