ट्रक से लाखों रुपये का डोडा बरामद, एक गिरफ्तार

ट्रक से लाखों रुपये का डोडा बरामद, एक गिरफ्तार
आमस. स्थानीय पुलिस ने मदनपुर थाने की पुलिस की सूचना के आधार पर सोमवार की शाम एक ट्रक डोडा बरामद किया है. आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि साव कला टॉल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग चलायी गयी. इसी दौरान डोडा लोड ट्रक को सीओ की उपस्थिति में जब्त किया गया है. सीओ ने बताया कि ट्रक से डोडा जब्त करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. अपर थानाध्यक्ष धन्नू कुमार सिंह ने बताया कि डोडा लोड जब्त ट्रक को थाना लाया गया है और डोडा को ट्रक से निकाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि डोडा लोड ट्रक झारखंड के रांची से राजस्थान जा रहा था. ट्रक का चालक भागने में सफल रहा, जबकि खलासी राजस्थान का बाड़मेर निवासी प्रदीप कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. खबर लिखे जाने तक डोडा से भरे बोरों को ट्रक से निकाल कर उसकी गिनती की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




