रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु न छुएं, जानकारी दें : इंस्पेक्टर

Updated:
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु न छुएं, जानकारी दें : इंस्पेक्टर

गया जंक्शन पर शनिवार को सुरक्षा चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने डॉग स्क्वाड और स्टाफ के साथ प्लेटफॉर्म, यार्ड, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल ऑफिस में सघन जांच की.

विज्ञापन

गया जी. गया जंक्शन पर शनिवार को सुरक्षा चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने डॉग स्क्वाड और स्टाफ के साथ प्लेटफॉर्म, यार्ड, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्सल ऑफिस में सघन जांच की. आने-जाने वाली ट्रेनों और यात्रियों के सामान की भी जांच की गयी. यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा गया कि संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तुरंत सूचना दें, लेकिन उन्हें न छुएं. सफर के दौरान किसी अपरिचित से मेलजोल या खानपान न करें. आरपीएफ की टीम स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात है. यह अभियान सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश और मुख्यालय के आदेश पर चलाया गया. स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और यात्रियों को नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन