शंकर बिगहा महादलित टोले में लगा विकास शिविर
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :12 Jun 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के दलित महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन कर सरकार की 22 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट दिया जा रहा है.
विज्ञापन
वजीरगंज.
डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के दलित महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन कर सरकार की 22 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट दिया जा रहा है. इस योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, श्रम कार्ड, नाली गली व बिजली कनेक्शन आदि शामिल हैं. गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र की बिच्छा पंचायत के शंकर बिगहा दलित महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर प्रभारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रमण बहादुर सिंह ने बताया कि महादलित टोला शंकर बिगहा में विभिन्न विभागों से संबंधित 52 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें 42 आवेदनों का मौके पर निष्पादन भी किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




