परवाने की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग
Author Kalendra pratap singh
Updated:
विज्ञापन
मंत्री के बोधगया स्थित आवास का दर्जनों ग्रामीणों ने किया घेराव
विज्ञापन
फोटो – गया बोधगया 220- प्रदर्शन करते मौनिया गांव के लोग
मंत्री के बोधगया स्थित आवास का दर्जनों ग्रामीणों ने किया घेराव
वरीय संवाददाता, बोधगया
बोधगया के मौनिया गांव के लगभग चार दर्जन ग्रामीण सोमवार को बोधगया स्थित केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास का घेराव करते हुए अपनी मांगों को रखा और लिखित शिकायत की. इसका नेतृत्व कर रहे ग्रामीण रामबली मांझी ने कहा कि वर्ष 1988-89 में बिहार सरकार द्वारा अंचल के माध्यम से 43 महादलित परिवारों को परवाना के तहत जमीन का पर्चा मुहैया कराया गया था. कुछ वर्षों तक महादलित परिवार के लोगों ने उक्त जमीन पर खेती भी की. लेकिन, बाद में कुछ कारणों से खेती बंद कर दी. ग्रामीणों ने कहा कि जब बंजर भूमि पर फसल नहीं हो रही थी, उसी समय कुछ लोगों ने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा जमा लिया था. ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि पर्चाधारी सभी महादलित परिवारों को जमीन वापस दिलाने की कृपा करें और दोषियों पर कार्रवाई की जाये. इस मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कराने के बाद वास्तविक पर्चा धारियों को जमीन वापस दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन