बिहार के इस रूट पर 180 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर

डीडीयू-गया-धनबाद रेल लाइन पर 180 की रफ्तार में दौड़ेगी ट्रेन
Indian Railways: डीडीयू-गया-धनबाद रेल लाइन पर रेलवे ने 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से सफल ट्रायल कर लिया है. अगले महीने से इस रूट पर ट्रेनें तेज चलेंगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर ज्यादा सुविधाजनक होगा.
Indian Railways: डीडीयू, गया और धनबाद के बीच चलने वाले ग्रैंड कॉर्ड रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. रेलवे ने इस रूट पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल रन भी पूरा कर लिया है. अब उम्मीद है कि अगले महीने से ट्रेनों की अधिकतम स्पीड बढ़ा दी जाएगी.
इंफ्रास्ट्रक्चर में किए गए बड़े बदलाव
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए सिर्फ इंजन ही नहीं, पूरे ट्रैक सिस्टम को मजबूत बनाया गया है. रेलवे ने इस रूट पर नई और मजबूत पटरियां बिछाई हैं. साथ ही बेहतर स्लीपर और गिट्टी का इस्तेमाल किया गया है ताकि तेज गति में भी ट्रैक स्थिर बना रहे. कई घुमावदार जगहों को भी सीधा किया गया है, ताकि ट्रेन बिना झटके के तेज रफ्तार से गुजर सके. इससे यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.
ट्रेन चलने को तैयार
रेलवे ने इस रूट पर दिसंबर 2025 से अब तक चार बार 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया है. हर बार ट्रैक, सिग्नल और ओवरहेड वायर की बारीकी से जांच की गई. जहां भी छोटी-मोटी कमी मिली, उसे तुरंत ठीक किया गया. अब यह रूट पूरी तरह हाई स्पीड ट्रेन संचालन के लिए तैयार माना जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा यात्रियों को होगा. डीडीयू से गया और धनबाद के बीच सफर में अब पहले से कम समय लगेगा. रोज यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद होगी. ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी फायदा होगा. तेज और बेहतर कनेक्टिविटी से इस इलाके में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें: जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, इस नेता को मिल सकता है मौका
बिहार में जमीन मापी का नया नियम लागू, सात दिन में मापी और 14 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










