गया जी में आज : बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 25 मॉडल स्कूलों का होगा उद्घाटन, इन रास्तों पर जाम की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Ai जेनरेटेड इमेज

Ai जेनरेटेड इमेज

गया में आज मौसम विभाग ने येलो डे अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश, बिजली कड़कने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसी के साथ, जिले में 25 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Gaya Ji Today : गया जी में रविवार सुबह 6 बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर 2 बजे तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. आज येलो डे रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद आसमान में छिटपुट बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही बिजली चमकने, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

आज का प्रमुख कार्यक्रम: 25 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन

गया जी जिले में पहले चरण के तहत 25 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन आज किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे. उद्घाटन समारोह को लेकर संबंधित स्कूलों और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

जाम अलर्ट: सुबह इन इलाकों में रेंगती रही ट्रैफिक

शहर में सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच नगर निगम गेट और जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के पास जाम की स्थिति बनी रही. वाहन चालकों को इन मार्गों पर धीमी गति से गुजरना पड़ा. यातायात सामान्य कराने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे.

गया जिले के प्रमुख अधिकारियों के महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर

  • आयुक्त – 9473191426.
  • आईजी – 9031826203.
  • डीएम – 9473191244.
  • एसएसपी – 9031826204.
  • सिटी एसपी – 9031826205.
  • सदर एसडीओ – 9473191246.
  • सिटी डीएसपी-1 – 9031826214.
  • सिटी डीएसपी-2 – 9031826216.
  • साइबर डीएसपी – 9031826304.
  • ट्रैफिक डीएसपी – 9031826219.
  • सिविल सर्जन – 9470003278.
  • मगध मेडिकल अधीक्षक – 9470003301.
  • नगर आयुक्त – 8544144311.
  • उप विकास आयुक्त – 9031071465.
  • अधीक्षण अभियंता (बिजली) – 7763814502.
  • जिला अग्निशमन पदाधिकारी – 9199752944.
  • सदर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी – 7485805959.
  • माप-तौल इंस्पेक्टर – 8010023457.

Also Read : बोधगया में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस


विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन