बोधगया में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर

बोधगया के चेरकी थाना पुलिस ने मारपीट के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित देवनाथ यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही सभी को पकड़ने का दावा किया है.

विज्ञापन

Bodh Gaya News: बोधगया के चेरकी थाना पुलिस ने मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल कर हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपित देवनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे जैतिया गांव से गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक जुलाई की घटना में थी पुलिस को तलाश

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, एक जुलाई को जैतिया गांव में हुई मारपीट की घटना में देवनाथ यादव पर गंभीर रूप से घायल कर हत्या का प्रयास करने का आरोप है. मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले के अन्य नामजद आरोपित अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन