गया जी एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, विदेशी एयरलाइंस ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन से करें बुकिंग

Updated:
विज्ञापन
इंडियो फ्लाइट, सांकेतिक तस्वीर

इंडियो फ्लाइट, सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji Airport To Bangkok Flight : बोधगया के पर्यटन सीजन को देखते हुए गया जी एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी तेज हो गई है. इंडिगो एयरलाइन अक्टूबर से बैंकॉक के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू करने वाली है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Gaya Ji Airport To Bangkok Flight : बोधगया के पर्यटन सीजन को लेकर गया जी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारियां तेज हो गई हैं. पहली बार इंडिगो अक्टूबर से बैंकॉक के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू करने की तैयारी में है, जबकि कई विदेशी विमानन कंपनियों ने भी अपना परिचालन शेड्यूल उपलब्ध करा दिया है.

इंडिगो पहली बार शुरू करेगी अंतरराष्ट्रीय सेवा

जानकारी अनुसार, गया जी एयरपोर्ट से पहली बार इंडिगो बैंकॉक के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने जा रही है. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयरलाइन ने अक्टूबर से मार्च तक प्रतिदिन बैंकॉक के लिए उड़ान संचालन का प्रस्तावित शेड्यूल एयरपोर्ट प्रबंधन को उपलब्ध कराया है. इसके लिए आवश्यक स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है.

पर्यटन सीजन को लेकर एयरलाइंस ने भेजा शेड्यूल

बोधगया के पर्यटन सीजन को देखते हुए कई विदेशी विमानन कंपनियों ने भी गया जी एयरपोर्ट को अपना-अपना प्रस्तावित शेड्यूल भेजना शुरू कर दिया है. फिलहाल थाई एयर एशिया और भूटान एयरलाइंस की ड्रुक एयर ने अपना शेड्यूल उपलब्ध कराया है. वहीं अगले कुछ दिनों में थाई एयरवेज, म्यांमार इंटरनेशनल और अन्य विमानन कंपनियों के शेड्यूल भी मिलने की संभावना है.

टेकऑफ और लैंडिंग समय में हो सकता है बदलाव

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमानन कंपनियों की ओर से प्रस्तावित टेकऑफ और लैंडिंग समय में परिचालन सुविधा के अनुसार बदलाव किया जा सकता है. अंतिम मंजूरी के बाद गया जी एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फाइनल शेड्यूल जारी किया जाएगा.

श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा सीधा लाभ

इंडिगो अभी गया जी एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं संचालित कर रही है. बैंकॉक के लिए अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी. साथ ही बोधगया आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा.

Also Read : गया जी : फतेहपुर में शराब तस्करी का कथित वीडियो वायरल, पुलिस बोली- जल्द होगी कार्रवाई


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन