गया जी : फतेहपुर में शराब तस्करी का कथित वीडियो वायरल, पुलिस बोली- जल्द होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

शराब तस्करों का फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Fatehpur liquor Smuggling Viral Video : फतेहपुर में शराब तस्करी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई बाइक सवारों को शराब की ढुलाई करते देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह तस्करी लंबे समय से जारी है।

विज्ञापन

Fatehpur liquor Smuggling Viral Video : गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह शराब तस्करी से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद यह तेजी से फैलने लगा. वायरल वीडियो में डुमरी चट्टी–गौहरा सड़क मार्ग पर कई बाइक सवारों को कथित रूप से शराब की ढुलाई करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया तस्करी जारी रहने का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड से शराब तस्करों के गिरोह प्रतिदिन गुरपा और फतेहपुर थाना क्षेत्र के रास्ते गया और नवादा की ओर जाते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर शराब बरामद करती है, लेकिन तस्करों के बड़े नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है. उनका मानना है कि मुख्य तस्करों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण यह अवैध कारोबार लगातार जारी है.

वायरल वीडियो के बाद जांच में जुटी पुलिस

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो की सत्यता की जांच के साथ उसमें दिखाई दे रहे बाइक सवारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि मामले में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके.

थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी कार्रवाई

फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शराब तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

लोगों से पुलिस ने मांगा सहयोग

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शराब तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी.

Also Read : गया जी : गुरुआ के बाबा बैजूधाम पहुंचे औरंगाबाद डाक विभाग के पूर्व सुपरिटेंडेंट बी. एस. पाठक, परिवार के साथ किया जलाभिषेक


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन