गया जी : गुरुआ के बाबा बैजूधाम पहुंचे औरंगाबाद डाक विभाग के पूर्व सुपरिटेंडेंट बी. एस. पाठक, परिवार के साथ किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

बैजूधाम में पूजा अर्चना करते

Baba Baiju Dham Gaya Ji : औरंगाबाद के पूर्व डाक अधीक्षक बी.एस. पाठक ने परिवार के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजूधाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. सावन माह के निकट आते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है.

विज्ञापन

Baba Baiju Dham Gaya Ji : गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजूधाम में रविवार को डाक विभाग, औरंगाबाद के पूर्व सुपरिटेंडेंट बी.एस.पाठक अपने परिवार के साथ पहुंचे. उन्होंने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं परिवार के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाबा बैजूधाम की धार्मिक महत्ता की सराहना

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद बी. एस. पाठक ने बाबा बैजूधाम की धार्मिक महत्ता की सराहना की. उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है. उन्होंने बताया कि बाबा बैजूधाम में उनकी गहरी आस्था है और अवसर मिलने पर वे दर्शन-पूजन के लिए अवश्य आते हैं.

देश और समाज की खुशहाली की भी की प्रार्थना

पूजा के दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने भगवान शिव से देश एवं समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सभी के मंगल की प्रार्थना की. मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं ने भी बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की.

सावन से पहले बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन माह के निकट आने के साथ बाबा बैजूधाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा. पूजा-अर्चना के बाद बी. एस. पाठक ने मंदिर की व्यवस्था की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने की अपील की. इस दौरान राजीव नयन पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : गया जी : बांकेबाजार में आज खुलेगा नया मॉडल स्कूल, सीएम सम्राट करेंगे वर्चुअल उद्घाटन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन