जदयू ने 20 अप्रैल को बुलाई विधायक दल की बैठक, इस नेता को मिल सकता है मौका
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Apr 2026 3:54 PM
विजय कुमार चौधरी और निशांत कुमार
JDU MLA Meeting: बिहार में नई सरकार बनने के बाद जदयू ने 20 अप्रैल को विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसमें नए नेता का चयन हो सकता है. नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद यह पद खाली है. विजय चौधरी के नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है.
JDU MLA Meeting: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब जदयू में भी हलचल तेज हो गई है. पार्टी ने 20 अप्रैल को विधायक दल की बैठक बुलाने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इस बैठक में विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा जाने के बाद यह पद खाली हो गया है. पहले वही जदयू विधायक दल के नेता थे. अब उनके हटने के बाद पार्टी को नया चेहरा तय करना है.
विजय चौधरी का नाम सबसे आगे
इस रेस में विजय चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. वह सम्राट चौधरी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं. इसलिए उन्हें विधायक दल का नेता बनाए जाने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है.
जदयू के एक और वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव भी डिप्टी सीएम हैं, लेकिन उन्हें इस पद के लिए कम संभावित माना जा रहा है.
नीतीश कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था. लंबे समय तक इस पद पर रहने के बाद उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया. मार्च में राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अप्रैल में सांसद के रूप में शपथ ली और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.
उनके इस्तीफे के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार बनी. जदयू की ओर से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पहले चल रहा था निशांत कुमार का नाम
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी अटकलें चल रही थीं कि वह सरकार में शामिल हो सकते हैं. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह फिलहाल संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे और सरकार में शामिल नहीं होंगे. निशांत कुमार ने कहा कि वह राज्य के सभी जिलों में जाकर लोगों से मिलेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे.
अब सबकी नजर 20 अप्रैल की बैठक पर टिकी है, जहां जदयू विधायक दल के नए नेता के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी कानून पर सवाल, अनंत सिंह बोले- इससे बढ़ रहा अवैध कारोबार, बिक्री शुरू हो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










