बिहार के गया से दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का है आरोप

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में नक्सली

Crime News: गया पुलिस, एसटीएफ व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 10 वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दी.

विज्ञापन

Crime News: गया पुलिस, एसटीएफ व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 10 वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पहले सुमेश उर्फ सुनेश यादव को गिरफ्तार किया. इसके खिलाफ डुमरिया थाना कांड संख्या 56/13 में मामला दर्ज है. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने दी. सुनेश यादव की निशानदेही पर सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया गया. उसपर हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का आरोप है.

पुलिस को देख भागने लगा सुनेश यादव

उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा नक्सलियों एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में डुमरिया थाने को सूचना मिली कि फरार चल रहा कुख्यात नक्सली सुमेश उर्फ सुनेश यादव डुमरिया के महुलनिया में आया हुआ है. सूचना के बाद सीआरपीएफ, एसटीएफ एवं स्थानीय थाने की पुलिस छापेमारी करने पहुंची, तो पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भगाने का प्रयास किया. दौड़ा कर पकड़ लिया गया. जब उससे पूछताछ की गयी, तो उसने अपना नाम सुमेश उर्फ सुनेश यादव घर महुलनिया थाना छकरबंधा बताया.

Also Read: कुख्यात गैंगस्टर जोगा डॉन गिरफ्तार, राजद सांसद से मांगी थी 20 करोड़ की रंगदारी

सुनेश यादव की निशानदेही पर हुई सद्दाम की गिरफ्तारी

सुमेश यादव की निशानदेही पर पुलिस ने सलैया गांव में छापेमारी कर सद्दाम मियां उर्फ सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया. उक्त लोगों के विरुद्ध छह दिसंबर 2014 को डुमरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसमें एक व्यक्ति का अपहरण कर गोली मारकर हत्या करने और शव को जंगल में फेंक देने की बात कही गयी थी. इसका कांड संख्या 111/14 दर्ज है. उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज है. पूछताछ के दौरान दोनों नक्सलियों ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन