कुख्यात गैंगस्टर जोगा डॉन गिरफ्तार, राजद सांसद से मांगी थी 20 करोड़ की रंगदारी
पुलिस की गिरफ्त में जोगा डॉन
Crime News: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन को गिरफ्तार कर लिया है. जोगा डॉन ने राजद सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगी थी.
Crime News: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन को गिरफ्तार कर लिया है. जोगा डॉन पर राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है. इसके अलावा, जोगा डॉन ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला से भी रंगदारी मांगी थी.
जोगा डॉन को फिलीपींस से बैंकॉक के रास्ते दिल्ली वापस लाया गया और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. जोगा डॉन के खिलाफ सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और सभी देशों की कानून एजेंसियों को उसके बारे में सूचना दी गई थी.
इंटरपोल चैनल के माध्यम से फिलीपींस से लाया गया दिल्ली
बता दें कि सीबीआई ने रेड नोटिस के आधार पर इंटरपोल चैनल के माध्यम से जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन को फिलीपींस से बैंकॉक के रास्ते दिल्ली वापस लाया. उसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. जोगा डॉन पर राजद सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है.
Also Read: बिहार में आठवीं के छात्र ने अपने भाई को मारी गोली, वजह जान हो जाएंगे हैरान
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला से भी मांगी थी रंगदारी
जोगा डॉन को दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज के हवाले किया गया है. वह हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का रहने वाला है. जोगा डॉन ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला से भी रंगदारी मांगी थी. इस कुख्यात अपराधी पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी, फिरौती, अपहरण समेत अन्य संगीन वारदातों के केस दर्ज हैं. सीबीआई ने पिछले साल 24 अक्टूबर को इंटरपोल से जोगा डॉन के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










