बिहार में शराबबंदी को लेकर आया नया अपडेट, मंत्री ने साफ किया सरकार का रुख
बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी
Bihar Liquor Ban: बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने साफ किया है कि राज्य में शराबबंदी कानून खत्म या कमजोर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि शराबबंदी पहले भी लागू थी और आगे भी रहेगी. दूसरे राज्यों से आने वाली शराब की ब्रांड कंपनियों पर अब सीधी एफआईआर दर्ज की जाएगी.
Bihar Liquor Ban: बिहार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि राज्य में शराबबंदी कानून को खत्म करने या इसमें बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पहले भी लागू थी, अभी भी लागू है और आगे भी जारी रहेगी.
मंत्री ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि शराबबंदी कानून की समय-समय पर विभाग के स्तर पर समीक्षा होती रहती है. पिछले महीने भी कानून और उसके कामकाज की समीक्षा की गई थी. लेकिन फिलहाल इसमें किसी बदलाव का फैसला नहीं लिया गया है.
मंत्री बोले- शराबबंदी से महिलाओं को मिला फायदा
मदन सहनी ने कहा कि बिहार में करीब दस साल से शराबबंदी और नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है. इसका असर महिलाओं और गरीब परिवारों पर पड़ा है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मकसद था कि शराबबंदी से महिलाओं के साथ दलित, अनुसूचित जाति-जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों को फायदा मिले. शराबबंदी के बाद ऐसे कई परिवारों की स्थिति में सुधार आया है.
पहले कमाई का बड़ा हिस्सा नशे में चला जाता था
मंत्री मदन सहनी ने कहा कि पहले कई लोग दिनभर में करीब 500 रुपये कमाते थे. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा शराब या दूसरे नशे पर खर्च हो जाता था. ऐसे लोग जब शाम को घर लौटते थे तो उनके पास परिवार के लिए पैसे नहीं बचते थे.
उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद ऐसे परिवारों की हालत में बदलाव देखने को मिला है. सरकार को शराबबंदी लागू करने में काफी हद तक सफलता मिली है.
शराब के साथ हेरोइन, स्मैक और गांजा पर भी कार्रवाई
मदन सहनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा मात्रा में शराब पकड़ी गई है. सरकार सिर्फ शराब के खिलाफ ही नहीं, बल्कि दूसरे नशीले पदार्थों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है.
उन्होंने कहा कि हेरोइन, स्मैक और गांजा समेत दूसरे नशीले सामान की जब्ती भी पहले के मुकाबले बढ़ी है. विभाग की टीमें लगातार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.
शराबबंदी खत्म होने की सोशल मीडिया चर्चा गलत: मंत्री
मंत्री ने सोशल मीडिया पर चल रही उन चर्चाओं को भी खारिज किया, जिनमें बिहार में शराबबंदी खत्म होने की बात कही जा रही थी. उन्होंने साफ कहा कि शराबबंदी कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
मदन सहनी ने कहा कि शराबबंदी कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पहले की तरह कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने पूर्णिया में सामने आए एक मामले का भी जिक्र किया और कहा कि उस मामले में विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दूसरे राज्यों से शराब आई तो कंपनियों पर भी FIR
मदन सहनी ने शराब की तस्करी को लेकर सरकार के नए कदम की जानकारी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर दूसरे राज्यों से शराब सीमा पार करके बिहार लाई जाती है तो अब केवल शराब पकड़ने वालों पर ही कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि संबंधित शराब कंपनी के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी.
मंत्री के मुताबिक, इस संबंध में पिछले महीने विभाग को निर्देश दिया गया था और इस पर काम शुरू हो चुका है. पकड़ी गई शराब किस कंपनी की है, इसकी जानकारी के आधार पर संबंधित कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: गांव में रह गए मां-बाप, खेत और घर... रोजगार की तलाश में क्यों निकल रहे बिहार के युवा?
2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए