बिहार में आठवीं के छात्र ने अपने भाई को मारी गोली, वजह जान हो जाएंगे हैरान
सांकेतिक तस्वीर
Crime News: बिहार के पूर्णिया-कटिहार सीमा पर कटिहार जिलांतर्गत एक सरकारी स्कूल में आठवीं के छात्र ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी. सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर यह विवाद हुआ था.
Crime News: बिहार के पूर्णिया-कटिहार सीमा पर कटिहार जिलांतर्गत एक सरकारी स्कूल में आठवीं के छात्र ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी. सरस्वती पूजा की तैयारी के दौरान गोली चलने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. रविवार की देर शाम घायल छात्र को जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, घायल छात्र के सीने पर गोली लगी है जो पीठ होते हुए आरपार हो गयी है.
सरस्वती पूजा की तैयारी के दौरान हथियार लेकर पहुंचा था छात्र
घायल छात्र 13 वर्षीय सोनू कुमार कटिहार के रौतारा थानाक्षेत्र के बहरखाल गांव के राजीव यादव का बेटा है. घायल सोनू की मां रंजन देवी ने बताया कि बहरखाल स्थित सरकारी स्कूल में सरस्वती पूजा की तैयारी चल रही थी. उसका पुत्र सोनू भी पूजा की तैयारी में लगा हुआ था. इसी दौरान उसका भतीजा जीतू कुमार अवैध हथियार लेकर स्कूल पहुंचा, मेरे बेटे सोनू की और हथियार तानते हुए वह कहने लगा कि गोली चला दें. इसी क्रम में उसने ट्रिगर दबा दिया और गोली चल गयी. गोली मेरे बेटे के सीने से आरपार हो गयी. खून से लथपथ सोनू घटनास्थल पर ही गिर गया.
Also Read: निर्मला सीतारमण ने बिहार के युवाओं के लिए खोला पिटारा, इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार
गंभीर स्थिति में चल रहा है इलाज
इसके बाद स्कूल में पूजा की तैयारी कर रहे अन्य बच्चे दौड़कर सोनू के घरवालों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बदहवास हालत में परिजन स्कूल पर पहुंचे और खून से लथपथ सोनू को देखकर सन्न रह गये. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल सोनू को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लाया गया. यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर ने उसके शरीर के अंगों की बारीकी से जांच कर यह जानने की कोशिश की कि शरीर में जहर कहां तक फैला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










