नयी ड्रेस को लेकर बातचीत के बाद 16 वर्षीय किशोरी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन

फोटो- घटना की जांच करने पहुंची पुलिस  | Prabhat Khabar Network

बनमनखी में 16 वर्षीय किशोरी मनीषा कुमारी की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Purnia Banmankhi News: बनमनखी (पूर्णिया). नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 में गुरुवार को 16 वर्षीय किशोरी मनीषा कुमारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है.

नयी ड्रेस को लेकर हुई थी परिवार में बातचीत

जानकारी के अनुसार घटना से कुछ समय पहले मनीषा ने नए कपड़े खरीदने की इच्छा जताई थी. इसे लेकर परिजनों के साथ उसकी बातचीत भी हुई थी. इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई. इसी दौरान उसके पिता स्नान करने चले गए.

कमरे में लटका देखा गया किशोरी का शव

कुछ देर बाद पिता की नजर कमरे की ओर गई तो उन्होंने मनीषा को दुपट्टे से लटका देखा. परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और नजदीकी निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

निजी नर्सिंग होम से सूचना मिलने के बाद बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया.

एफएसएल टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण साक्ष्य

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है.

पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा राज

Purnia Banmankhi News: बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन