सरना फुटबॉल क्लब पूर्णिया ने पेनल्टी शूटआउट में नेपाल की गोरखा यूनाइटेड एफसी को 4-3 से हराया
फोटो- झील टोला फुटबॉल मैदान में मुकाबले के दौरान खेलते दोनों टीमों के खिलाड़ी
पूर्णिया फुटबॉल चैंपियनशिप में सरना फुटबॉल क्लब और गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. पेनल्टी शूटआउट में सरना क्लब ने 4-3 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल अपने नाम किया. मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.
Purnia Football Championship: पूर्णिया. पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति की ओर से स्थानीय झील टोला फुटबॉल मैदान में फुटबॉल चैंपियनशिप एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सरना फुटबॉल क्लब पूर्णिया और गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल आमने-सामने हुए. रोमांचक मुकाबले में सरना क्लब ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की.
पहले हाफ में गोरखा यूनाइटेड ने बनाई बढ़त
मुकाबले में गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल की ओर से सुशील उरांव ने 33वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद सरना फुटबॉल क्लब ने आक्रामक खेल दिखाया और बराबरी के लिए लगातार प्रयास किया.
42वें मिनट में सरना क्लब ने किया बराबरी का गोल
सरना फुटबॉल क्लब पूर्णिया की ओर से चंदन उरांव ने 42वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका.
पेनल्टी शूटआउट में सरना क्लब की जीत
निर्धारित समय के बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. इसमें सरना फुटबॉल क्लब पूर्णिया ने गोरखा यूनाइटेड एफसी नेपाल को 4-3 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया.
निर्णायक और कॉमेंटेटर रहे मौजूद
मुकाबले में मुख्य निर्णायक राहुल तिर्की रहे. उनके साथ रजनीश कुमार पाण्डेय, राजेश मुर्मू, हर्षित आनंद और अभिषेक मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई. कॉमेंट्री की जिम्मेदारी संजय सोरेन, शुभम आनंद, टिंकू बाड़ा और प्रवीण ने संभाली.
आयोजन समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
Purnia Football Championship: मौके पर राजेश मुर्मू, हर्षित आनंद, राहुल तिर्की, रजनीश कुमार पाण्डेय, उपेंद्र बेसरा और अरुण मरांडी सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे. आयोजन के संयोजक मायाराम उरांव, सह संयोजक हरी कुजूर, अध्यक्ष बीरेंद्र उरांव, उपाध्यक्ष विक्रम तिर्की एवं रविशंकर हेम्ब्रम, महासचिव नवीन लकड़ा, सचिव रावण उरांव, संयुक्त सचिव अजय उरांव एवं उपेंद्र बेसरा, बरुण कुमार, संगठन सचिव मनीष मिंज एवं शुभम आनंद, कोषाध्यक्ष मुकेश कुजुर, उपकोषाध्यक्ष राजेश मिंज, प्रवक्ता सुमित लकड़ा तथा मीडिया प्रभारी नाथु उरांव और प्रीतम लकड़ा उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकास वर्मा
विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









