गया जी : आमस में आनंद मोहन का भव्य स्वागत, बोले- बिहार में बदलाव के लिए कर रहा हूं काम

Updated:
विज्ञापन

आमस में पूर्व सांसद आनंद मोहन का स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व सांसद आनंद मोहन का आमस गांव में भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने बिहार में बदलाव और समाज से भेदभाव व छुआछूत मिटाने के अपने संकल्प को दोहराया. इस दौरान उन्होंने यूजीसी पर भी अपनी राय रखी.

विज्ञापन

Anand Mohan Amas : पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता आनंद मोहन का गुरुवार को आमस गांव में फूल, माला व अंग वस्त्र से भव्य स्वागत किया गया. समाजसेवी पिंटू सिंह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों से बातचीत के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि मैं बिहार में बदलाव के लिए कार्य कर रहा हूं.

विज्ञापन

भेदभाव और छुआछूत मिटाने पर जोर

उन्होंने कहा कि मैं भेदभाव और छुआछूत मिटाने के लिए कार्य करता रहा हूँ. समाज में समानता लाने और लोगों को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

यूजीसी को लेकर दिया बयान

यूजीसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की समानता के विपरीत है. इस दौरान उन्होंने देश और समाज की व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी.

यह कार्यक्रम समाजसेवी पिंटू सिंह की अध्यक्षता व बीजेपी नेता जितेंद्र गुप्ता के संचालन में आयोजित हुआ. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर गोपाल सिंह, दीपू सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, समाजसेवी तनवीर आलम, संतोष सिंह, राजेश दास, उदित मांझी, गोलू, भोलू सिंह, बिशु सिंह आदि उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन