गया जी : पुलिस ने कोढ़ा गैंग के शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

Updated:
विज्ञापन

बेला स्टेशन से पुलिस ने किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

गया जिले के बेलागंज थाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी, स्नैचिंग और लूट की घटनाओं में शामिल कोढ़ा गैंग के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी पवन यादव का आपराधिक इतिहास पुराना है और उसके खिलाफ बिहार के कई जिलों में मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन

गया जी जिला के बेलागंज थाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी, स्नैचिंग और लूट की घटनाओं में कथित रूप से शामिल एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव निवासी पवन यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे बाइक चोरी के एक मामले में बेला स्टेशन से गिरफ्तार किया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read : बोधगया की IAS कॉलोनी में 5 चोरों ने घर को बनाया निशाना, शिक्षक के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

कोढ़ा गैंग से जुड़ा है गिरफ्तार आरोपी

थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार पवन यादव कोढ़ा गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है और उसका आपराधिक इतिहास पुराना है.

विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बिहार के कई जिलों के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं. इनमें गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर व नालंदा समेत अन्य जिलों में बाइक चोरी, स्नैचिंग, लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं.

Also Read : गया मगध मेडिकल हॉस्पिटल में 600 बेड का बनेगा नया भवन, 250 क्षमता की धर्मशाला पर भी खर्च होंगे करोड़ों

लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और विभिन्न स्थानों पर चोरी व छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ था.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

कांड दर्ज कर आगे की छानबीन में जुटी पुलिस

बेलागंज थाना पुलिस ने मामले में कांड संख्या 516/26 दर्ज किया है. पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन