गया जी में शिक्षक प्रशिक्षण से 103 टीचर रहे अनुपस्थित, शिक्षा विभाग ने 48 घंटे में मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिक्षा विभाग ने पांच दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 103 शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Gaya Ji Teacher Training : पांच दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले जिले के कुल 103 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखायी है. इनमें सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के 26 शिक्षक तथा डायट गया और पीटीइसी शेरघाटी में आयोजित प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 77 शिक्षक शामिल हैं.

विज्ञापन

संबंधित शिक्षकों से जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान नित्यम कुमार गौरव ने स्पष्टीकरण मांगा है.

मॉडल स्कूल के 26 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के शिक्षकों के लिए एक से आठ अगस्त 2026 के बीच पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण निर्धारित किया गया था.

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना की ओर से पांच अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से प्रशिक्षण में अनुपस्थित 26 शिक्षकों की सूची एवं अनुपस्थिति विवरण उपलब्ध कराया गया. इसके आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने संबंधित शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी किया है.

डायट और पीटीईसी के 77 शिक्षकों ने नहीं किया योगदान

वहीं डायट गया में प्रशिक्षण के लिए आवंटित 130 शिक्षकों में 30 तथा पीटीईसी शेरघाटी में आवंटित 130 में 47 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये हैं. दोनों संस्थानों में 10 से 14 अगस्त तक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के लिए टैग किये जाने के बावजूद संबंधित शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण संस्थान में योगदान नहीं किया गया.

Also Read : गया मगध मेडिकल हॉस्पिटल में 600 बेड का बनेगा नया भवन, 250 क्षमता की धर्मशाला पर भी खर्च होंगे करोड़ों

अनुपस्थिति को माना गया अनुशासनहीनता

विभाग ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को कर्तव्यहीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक माना है. मॉडल स्कूल के शिक्षकों को पत्र निर्गत होने की तिथि से तीन दिनों के अंदर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

स्पष्टीकरण नहीं देने पर होगी विभागीय कार्रवाई

वहीं, डायट गया एवं पीटीईसी शेरघाटी के अनुपस्थित शिक्षकों को 48 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है.

Also Read : बोधगया की IAS कॉलोनी में 5 चोरों ने घर को बनाया निशाना, शिक्षक के घर से 5 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण नहीं देने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन