Chirag Paswan की पार्टी के 100 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानें क्या आरोप लगाया

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Dec 2024 9:37 PM

विज्ञापन

Chirag Paswan LJP (R)

Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी को गया में बड़ा झटका लगा है. गया जिले में लोजपा(रा) के युवा विंग की पूरी कमेटी ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी के 100 नेताओं और वर्कर्स ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. गया जिले के इन नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी के बड़े नेता उन पर ध्यान नहीं देते हैं, सिर्फ कुछ लोगों को खास वजह से सम्मान दिया जाता है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान सिर्फ बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का नारा देते हैं. पार्टी में जमीनी कार्यकर्ता को महत्व नहीं दिया जाता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त नेताओं ने कहा कि अब हम आगे की रणनीति बनाएंगे.

Youth wing

समस्या सुनने वाले कोई नहीं

एलजेपी (रा) के युवा विंग के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा, ‘पार्टी में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती. प्रदेश स्तर पर कोई भी नेता उनकी समस्याएं नहीं सुनता. सिर्फ एक खास गुट के लोगों की ही बात सुनी जाती है.’ उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘बेलागंज में हुई मारपीट की घटना में चिराग पासवान खुद गए थे. लेकिन टिकारी में हुई हत्या की घटना पर पार्टी का कोई भी नेता नहीं पहुंचा. एक युवा नेता की मां एम्स में भर्ती थीं, लेकिन पार्टी ने उनके इलाज में कोई मदद नहीं की. ऐसे कई मौकों पर उन्हें उपेक्षित और अपमानित महसूस कराया गया. इसलिए हमने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला किया.’

बताया आगे का प्लान

मुकेश कुमार ने भविष्य की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर बताया कि सभी लोग जल्द ही एक बैठक करेंगे और आगे का रोड मैप तैयार करेंगे. एक साथ 100 युवा नेताओं के इस्तीफे से गया में चिराग पासवान की पार्टी को जरूर झटका लगा है. यही नेता गांव-गांव घूमकर पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाते हैं. लोगों को बताते हैं कि उनकी पार्टी कैसे अन्य दलों से अलग है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस स्थिति से कैसे निपटती है.

इसे भी पढ़ें:  ‘मोहन भागवत के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा’, जदयू सांसद बोले- उनके लिए मन में सम्मान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन