Bihar Politics: 'मोहन भागवत के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा', जदयू सांसद बोले- उनके लिए मन में सम्मान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Dec 2024 8:47 PM
Bihar Politics: सीतामढ़ी से जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि मेरे मन में मोहन भागवत के लिए बहुत सम्मान है. इसलिए उनके बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा.
Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने उनका बयान सुना है, लेकिन मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, उनके लिए बहुत सम्मान है. आप लोग इसका कोई भी निष्कर्ष निकाल सकते हैं. वहीं, नीतीश कुमार की महिला सम्मान यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इसका बिहार में अच्छा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने राज्य की महिलाओं के लिए अनेकों बड़े काम किए हैं. महिलाओं के लिए जिला परिषद में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया. महिलाओं में उनकी लोकप्रियता के मद्देनजर बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा. बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार काम करना जारी रखेगी.’

क्या बोले थे संघ प्रमुख
मोहन भागवत ने नागपुर में कथाले कुल सम्मेलन में बोलते हुए घटती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था, ‘जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट समाज के लिए ठीक नहीं है और यह चिंता का विषय है. आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की प्रजनन दर 2.1 से नीचे चली जाती है तो वह समाज धरती से लुप्त हो जाता है. इस तरह से कई भाषाएं और समाज नष्ट हो गए. जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए. हमारे देश की जनसंख्या नीति 1998 या 2002 में तय की गई थी. इसमें यह भी कहा गया है कि किसी समाज की जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए. देश की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 होनी चाहिए. यह संख्या समाज को जीवित रखने के लिए महत्वपूर्ण है.’
इसे भी पढ़ें: Bihar के 5 लाख शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया नया फरमान, हाजिरी लगाने के दौरान देने होंगे ये सबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










