गया में भारी बवाल, मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों की तस्वीर

जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम के साथ आक्रोश का माहौल बन गया

विज्ञापन

Gaya News: (गुरुआ से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा) जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम के साथ आक्रोश का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है . गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

आपके शहर में

विज्ञापन

6 मई के विवाद ने ली युवक की जान

जानकारी के अनुसार गुरुआ थाना क्षेत्र के धमौल गांव में बीते 6 मई को किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें लखन चौहान और उनका 32 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुड्डू कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया . जहां सोमवार की रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

युवक की मौत के बाद परिजन सोमवार देर रात शव को लेकर गुरुआ थाना पहुंचे . इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लिया और अंत्यपरीक्षण के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक गुड्डू कुमार के परिवार में एक छोटी बच्ची है.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

युवक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में चीख-पुकार का माहौल बना हुआ है. थानाध्यक्ष मनेष कुमार ने बताया कि मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है . पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संटु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है . वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read: गया में दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन