ePaper

Gaya News : पलामू एक्सप्रेस व पटना-सिंगरौली की समय सारिणी में बदलाव

Updated at : 07 May 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पलामू एक्सप्रेस व पटना-सिंगरौली की समय सारिणी में बदलाव

Gaya News : गया रेलवे स्टेशन से खुलने वाली दो ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है. इसकी जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने दी.

विज्ञापन

गया. गया रेलवे स्टेशन से खुलने वाली दो ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है. इसकी जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने दी. उन्होंने बताया कि बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस व पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस के समय सारिणी में संशोधन किया गया है. 10 मई से गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस बरकाकाना से 18.30 बजे खुलकर भुरकुंडा में 18.41 बजे, पतरातू में 18.51 बजे, राय में 19.14 बजे, खलारी में 19.23 बजे, मैकलुस्कीगंज में 19.32 बजे, टोरी में 19.53 बजे, लातेहार में 20.38 बजे, बरवाडीह में 21.30 बजे, डाल्टेनगंज में 22.05 बजे, लालगढ़ बिहार हाल्ट में 22.43 बजे, गढ़वा रोड में 23.20 बजे होते हुए अगले दिन 09.00 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस सिंगरौली से 20.15 बजे खुलकर चोपन में 21.40 बजे, रेनुकोट में 22.56 बजे, दुद्धी नगर में 23.20 बजे, विन्ढमगंज में 23.39 बजे, नगर उंटारी में 23.51 बजे, रमना में 00.06 बजे, गढ़वा में 01.00 बजे होते हुए 09.00 बजे पटना पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन