चैंबर ऑफ कॉमर्स ने धूमधाम के साथ मनाया होली मिलन

Updated at : 09 Mar 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने धूमधाम के साथ मनाया होली मिलन

केपी रोड स्थित प्रमोद लडडू भंडार के पपरिका सभागार में सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गया. केपी रोड स्थित प्रमोद लडडू भंडार के पपरिका सभागार में सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जीएसटी सेंट्रल के सहायक आयुक्त शशांक सौरभ, नगर के एएसपी पीएन साहू, कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य व काफी संख्या में व्यवसायी शामिल हुए. अतिथियों का स्वागत चैंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक डॉ कौशलेंद्र प्रताप, डॉ अनूप केडिया, अध्यक्ष विपेंद्र कुमार अग्रवाल, महासचिव सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से फूलों का गुलदस्ता देकर व अबीर-गुलाल लगाकर किया. इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक होली गीतों की प्रस्तुति की गयी. कलाकारों में दिनेश महुआर, गोपाल प्रसाद व अन्य शामिल थे. कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालनिया, विनोद जसरापुरिया, शिरीष प्रकाश, प्रमोद लडडू भंडार के एमडी प्रमोद कुमार भदानी, विजय भदानी, अशोक लोहानी, प्रेम नारायण पटवा सहित काफी संख्या में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन