62 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, नहीं हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन
62 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, नहीं हुई पहचान

बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्गु नदी पूर्वी तट स्थित शादीपुर गांव के महेंद्र नगर जाने वाले रास्ते पर 62 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने सोमवार की देर रात बरामद किया था.

विज्ञापन

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्गु नदी पूर्वी तट स्थित शादीपुर गांव के महेंद्र नगर जाने वाले रास्ते पर 62 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने सोमवार की देर रात बरामद किया था. हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. अपर थानाध्यक्ष धनु सिंह ने बताया कि मृतक के पास से पहचान को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है. प्रारंभिक जांच अनुसार मौत का कारण लू लगना हो सकता है. उसके शरीर पर कोई जख्म के निशान भी नहीं थे. मृतक मजदूर परिवार का दिख रहा है. शव को सुरक्षित 72 घंटे पहचान को रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन