शहीदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

शहीदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
बांकेबाजार : प्रखंड के बांकेधाम स्थित कोविंद वाटिका में भारत-चीन बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों को बांकेबाजार भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी. भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि शहीद जवानों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गयी.
वहीं, इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने चाइना निर्मित सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया. इस मौके पर नरेश चंद्रवंशी, सरवन सिंह चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, सुरेश पाठक, सत्येंद्र प्रसाद, देवानंद गुप्ता व केदार प्रसाद के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










